लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। यूपी में नगर निकाय चुनाव इसी साल दिसंबर में होने की सम्भावना हैं इसके लिए तारीख भी लगभग फाईनल हो चुकी है। चुनाव प्रक्रिया अभी किस दौर में हैं ओर चुनाव के ऐलान के लिए अभी सरकार ओर आयोग को अभी किन-किन प्रक्रियाओं को पूरा करना है, इसकी तैयारी कर ली गई है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतों सहित कुल 763 नगर निकायों में चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।

आयोग से जुडे अधिकारियों के मुताबिक बताया कि 18 नवंबर को निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद नगर विकास विभाग की ओर से सभी निकायों में पार्षद चुनाव के लिए वार्डों में आरक्षण निर्धारण किया जाएगा। साथ ही नगर पालिका परिषद चेयरमैन, नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर निगम महापौर के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।