(बॉलीवुड डेस्क): राजकुमार राव की आगामी फिल्म' मोनिका, ओ माई डार्लिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है राजकुमार राव की यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी जयंत अर्धरेकर यानी राजकुमार राव और मोनिका बनी हुमा कुरैशी की है, जहां हुमा राजकुमार राव को ब्लैकमेल करती है। इससे परेशान होकर राजकुमार राव यानी जयंत अपने पार्टनर के साथ मिलकर हुमा का मर्डर कर देता है। मर्डर के बाद जयंत इन्वेस्टिगेशन में फंस जाता है, जहां उसका इन्वेस्टिगेशन एसीपी बनी राधिका आप्टे करती है।