पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे में घायल पीड़ितों से अस्पताल में जाकर की मुलाकात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी पुल हादसे की जगह का किया निरीक्षण उन्होंने काफी देर तक घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने हादसे की जगह पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अपने गृह राज्य में गुजरात पुल हादसे को लेकर हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की थी. इस बैठक के बाद पीएमओ ने जानकारी दी थी कि पीएम मोदी मोरबी का दौरा करेंगे और घायल पीड़ितों से भी मिलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने मोरबी, गुजरात में हुए पुल हादसे के पीड़ितों से सिविल अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हाल चाल भी जाना, इस भयावह हादसे में अब तक 135 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कई घायलों का अब भी इलाज चल रहा है.







