पीएम मोदी 2 दिनों के उत्तराखंड का के दौरे पर, बाबा केदार के किए दर्शन, इस दौरान पीएम पहाड़ी पोशाक में आए नजर..
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठी बार बाबा केदारनाथ पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा बांधे पीएम मोदी का अंदाज भी खास रहा।

साल 2019 में जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे तब भी पीएम का पहनावा आकर्षण का केंद्र रहा था। वे हिमाचली टोपी, लद्दाखी गौंछा पहने थे, कमर पर लाल साफा बांधे थे और हाथ में छड़ी लिए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व अन्य गणमान्यों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने ₹1267 करोड़ की लागत से बनने वाले गौरीकुण्ड-केदारनाथ रोपवे की आधारशिला रखी व केदारनाथ पुनर्निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले श्रमजीवियों से संवाद किया।

#cmpushkarsinghdhami, #pmmodikedarnathdaura ,,







