पीएम मोदी ने गौरीकुण्ड-केदारनाथ रोपवे की आधारशिला रखी, अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले श्रमजीवियों से भी किया संवाद
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. पीएम मोदी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹1267 करोड़ की लागत से बनने वाले गौरीकुण्ड-केदारनाथ रोपवे की आधारशिला रखी व केदारनाथ पुनर्निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले श्रमजीवियों से संवाद किया।

यह रोपवे केदारनाथ धाम तक करीब 9.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा। दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा। वहीं, केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल गए। वहां से लौटकर पीएम ने पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

#cmpushkarsinghdhami, #pmmodikedarnathdaura ,







