(स्पोर्ट्स डेस्क)। वेस्टइंडीज की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के क्वालीफाइंग मैचों में आयरलैंड और के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वेस्टइंडीज की टीम पहली बार सुपर 12 के मुकाबले से पहले इस टूर्नामेंट से बाहर हुई है. वेस्टइंडीज की टीम ने साल 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वेस्टइंडीज का इस टूर्नामेंट से बाहर होना क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बनाए. आयरलैंड की टीम ने इस टारगेट को 17.3 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और वेस्टइंडीज को इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया.

#T20 World Cup 2022,