आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' का ऐलान
मुंबई। एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' का ऐलान कर दिया है।आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 23 जून, 2023 को सिनेमाघरों में एक हफ्ते पहले रिलीज होगी। ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं ने हाल ही में एक टीजर जारी किया और फिल्म की दूसरी किस्त की घोषणा की। इस बीच आयुष्मान की हालिया फिल्म 'डॉक्टर जी' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। अभिनेता ने इस बार 'डॉक्टर जी' के साथ एक बार फिर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की ऑफ-बीट भूमिका को चुना है।







