बीजेपी नेता वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर कसा तंज
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी नेता वरुण गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि चार साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर-एज हो चुके हैं. वरुण गांधी ने कहा, "चार साल से यह युवा इंतजार कर रहे हैं लेकिन, न इन्हें भर्ती मिली है और न ही कोई उम्मीद. युवा सोशल मीडिया पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं है. यही छात्र जब सड़क पर आएंगे तब उनपर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा. क्या यह अन्याय नहीं है?"
अगर वरुण गांधी का ट्विटर देखा जाए तो देखा जा सकता है कि वह राज्य या केंद्र सरकार किसी को भी आड़े हाथ लेने से नहीं चूकते. तमाम मुद्दों को लेकर वह अपनी ही सरकार को निशाना बना चुके हैं.







