नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने सहज-सरल स्वाभाव के धनी,किसान पुत्र, विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। उपराष्ट्रपति को सासंद नरेश बंसल ने उत्तराखंड लोक पर्व बगवाल,दीपावली व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के बारे मे भी बताया । सासंद बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी से आगामी संसद सत्र को लेकर भी चर्चा की । सांसद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति को देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति जी ने सहर्ष स्वीकार किया ।।