देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आजकल बहुत ज्यादा अचानक हार्ट अटैक की वजह से मौत की खबरें देखने को मिल रही हैं. कोई जिम करते हुए अचानक हार्ट अटैक से दम तोड़ रहा है तो कोई बैठे-बैठे ही गिर जाता है. ऐसा ही एक मामला वाराणसी में भी देखने को मिला है. जहां शादी समारोह के दौरान अचानक डांस करते-करते एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया और क्षणों में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास का है. ये घटना 25 नवंबर की बताई जा रही है, एक शादी समारोह में मनोज विश्वकर्मा नाम के शख्स भी शामिल हुए थे. मनोज विश्वकर्मा की उम्र सिर्फ 40 साल थी. शादी समारोह में डांस करते-करते अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वो अचानक बेसुध हो गए, घरवाले आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसर गया है. 

 

#khabarnewindia, #khabarindia,