देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार भ्रष्टाचार और अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात करती रही है. इसी क्रम में सरकार ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए गैंगस्टर के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जाए और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया जाए. राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश भर में जो गैंगस्टर एक्ट के अपराधी है उनकी संपत्ति की जांच की जाए और अवैध संपत्ति को जब्त किया जाए. यही नहीं सरकार की ओर से पेपर लीक मामले में भी गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं.  उत्तराखंड में गैंगस्टर आरोपियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण का ये विशेष अभियान एक दिसंबर से अगले 2 महीने तक चलाया जाएगा. इन दो महीनों में अपराधियों और भू माफियाओं की अवैध संपत्तियों चिन्हित किया जाएगा और फिर इस पर कार्रवाई की जाएगी. इसके तहत अवैध संपत्ति को कुर्क करने के साथ-साथ प्रशासन का बुल्डोजर भी चलाया जाएगा. यूपी में जिस तरह से गैंगस्टर अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ संपत्ति का जब्तीकरण और बुलडोजरकी कार्रवाई की जा रही है, उसी तर्ज पर अब धामी  सरकार भी अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है.

#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia,#Dehradun news, #Uttarakhand News,