कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई टेंशन, पीएम करेंगे हाई-लेवल समीक्षा बैठक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे. पीएम मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। दिल्ली में कोरोना से एक की मौत के बाद केजरीवाल सरकार हरकत में आ गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है। चीन में हालात हर रोज बद से बदतर हो रहे हैं. कई देशों में इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.देश में कोरोना को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच संसद में भी इसका असर नजर आ रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में आने वाले सभी सांसदों मंत्रियों और अधिकारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया. बिना मास्क पहने अंदर जाने वाले लोगों की मास्क दिया जा रहा था. इसके अलावा राज्यसभा में भी तमाम सांसद मास्क पहने हुए नजर आए. चीन में कोहराम मचाने वाले कोरोना के BF.7 वेरिएंट के चार मामले भारत में भी सामने आए हैं. जुलाई में इस वेरिएंट का एक, सितंबर में दो और नवंबर में एक केस मिला था. ये मामले गुजरात और ओडिशा में मिले थे. हालांकि, इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो गए थे.

कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण
-बुखार, सिरदर्द, नाक बहना, छींक, खांसी, गले में दर्द, बोलने में परेशनी, गंध न आना, मांसपेशियों में दर्द, सांसों लेने में दिक्कत, डायरिया
गंध की कमी और सांस लेने में लकलीफ होना कोविड-19 के बीएफ-7 वैरिएंट के कॉमन लक्षण हैं. कोरोना के अन्य वैरिएंट में भी यह सबसे कॉमन लक्षण था. रिपोर्ट के मुताबिक एक मरीज पांच लोगों में वायरस फैला सकता है।
चीन से लेकर अमेरिका तक लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं. आलम ये है कि तमाम देशों ने पाबंदियां लगाना भी शुरू कर दिया है. इसे देखते हुए भारत सरकार भी तैयारी में जुट गई है, साथ ही राज्य सरकारों ने भी बैठकें बुलाई हैं. हाल ही में कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें मास्क पहनने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना का BF.7 वेरिएंट तेज़ी से फैलता है और इसके लक्षण बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान और डायरिया हैं. चीन में BF.7 वेरिएंट के चलते ही बड़े पैमाने पर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. वहां से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल पूरी तरह भर चुके हैं.
#COVID-19, #Covid-19 new symptoms,







