कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर विंग 3 में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कैंट विधायक सविता कपूर ने आज कैंट विधानसभा के प्रेमनगर विंग 3 में विधायक निधि से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने बताया कि चुनाव के दौरान इस क्षेत्र के लोगो से मुलाकात हुई उन्होंने कुछ सड़को के पुनर्निर्माण की मांग रखी, जिनमे से अधिकांश पूर्ण हो गयी है और आज विंग 3 में भी सड़को के निर्माण चल रहे है नालियों की स्तिथि भी ठीक नहीं है इसलिए उनका भी पुनिर्माण कराया जा रहा है । विधायक सविता कपूर ने बताया कि प्रेमनगर में ही जल्द मुख्यमंत्री की घोषणा से स्वीकृत स्टेडियम बनने जा रहा है ।

इस अवसर पर संतोष कोठियाल, विक्की खन्ना, सागर चावला, प्रेम अरोरा, सूरज भाटिया, सुमित पांडेय, सन्नी, ललित आहूजा आदि लोग मौजूद रहे ।
#MLA Savita Kapoor,







