किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 120वी जयंती पर भाकियू मुख्यालय में हुआ हवन
सिसौली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय किसान यूनियन ने सिसौली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती को मनाया, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 120वी जयंती के अवसर पर भाकियू मुख्यालय में हवन हुआ । भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ,राष्ट्रीय लोक दल के विधायक राजपाल बालियान , विधायक प्रसन्न चौधरी समेत हजारो किसानों ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की । राकेश टिकैत ने युवाओं से अपील कि युवाओं को यह भी समझना होगा कि सरकार किसानों की जमीन के पीछे पड़ी हुई है, अगर आप खेती किसानी नहीं कर सकते तो आप दूसरी तरह के काम करिए, जिससे आपके परिवार का आपके घर का पालन पोषण हो सके। आप जमीन को बंजर छोड़ दो लेकिन उसको बेचो मत ।जितना अधिकार आपका जमीन पर है उतना ही अधिकार आपके आने वाले पीढ़ियों का इस जमीन पर है । चौधरी राकेश टिकैत ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर यात्रा निकालने की भी बात कहते हुए कहा कि कब कहां से कहां तक ट्रैक्टर यात्रा निकालनी है वह समय आने पर आपको बता दिया जाएगा। ट्रैक्टर यात्रा में अनुशासन बना रहना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी किसानों व युवाओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की बात कही ।उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की राह छोड़कर अपने हक की लड़ाई लड़ना सीखना होगा। हम रहे ना रहे ,लेकिन किसानों के हक़ कि लड़ाई जारी रहनी चाहिए।
#Chaudhary Charan Singh, #rld,






