भारत जोड़ो यात्रा: दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शनिवार को 108वें दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर गई है। भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पड़ाव पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं , आप भी अपनी मोहब्बत की छोटी सी दुकान खोलिए. चुने हुए लोग नफ़रत फ़ैला रहे हैं. ग़रीब , किसान सब हाथ पकड़कर चल रहे हैं. हम 3000 किलोमीटर से ज़्यादा चल चुके हैं. आप पूछिए कि यहां इस यात्रा में किसी की धर्म या मज़हब पूछा गया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ़ मोहब्बत और इज़्ज़त है, हमारी यात्रा बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ है. हमारी यात्रा नफ़रत के खिलाफ़ है. हम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी को गले लगवाते हैं.
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में मथुरा रोड से होते हुए आश्रम चौक, निजामुद्दीन, जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से होकर लाल किले तक जाएगी। इसके बाद राजघाट पर महात्मा गांधी स्मारक पर राहुल गांधी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा कुछ दिनों के लिए रुक जाएगी और 3 जनवरी से फिर से शुरू होगी।
#Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra In Delhi, #Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra ,







