(बॉलीवुड डेस्क) : अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में हैं। जल्द ही वह फिल्म कुत्ते से दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। अर्जुन कपूर का कहना है कि इस तरह की फिल्म किसी भी अभिनेता के लिए सीखने का एक अच्छा जरिया है। 'कुत्ते' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, इस फिल्म में अर्जुन कपूर , तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज अहम्स किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्ससाइटमेंट देखने को मिल रही हैं। इस फिल्म को आसमान भारद्वाज ने बनाया हैं। यह असामान्य, रफ एंड टफ होने के साथ रियल भी है। फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा है, "मुझे इंतजार है कि जब कुत्ते का ट्रेलर रिलीज होगा तो लोग इसको लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। पर मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।"

#ArjunKapoor, #Kuttey Trailer,