भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कैंट विधायक सविता कपूर ने ली बैठक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज सोमवार को कैंट विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के सम्बंध में बैठक की जिसमे महानगर से ब्रिजलेश गुप्ता एवम सुनील शर्मा जी उपस्थित रहे । इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि अगले रविवार प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रमो को प्रत्येक बूथ पर होना है नए लोगो से सम्पर्क करना है लोगो को प्रत्येक माह होने वाले कार्य्रकम से जोड़ना है । कैंट विधायक सविता कपूर ने बताया की इस बार मन की बात कार्यक्रम सीधा केंद्रीय संगठन देख रहा है और इसके लिए ऑनलाइन लिंक भी दिया गया है ।

इस अवसर पर ब्रिजलेश गुप्ता, सुनील शर्मा, वत्सल कुमार, नीतू सहानी ने ऑनलाइन लिंक से जुड़ने के लिए जानकारी दी । इस अवसर पर बबलू बंसल, सुमित पांडे, शेखर नौटियाल, विजय गुप्ता, संजय सिंघल, योगेंद्र नेगी, सुरेश प्रजापति, बीना उनियाल, शमशाद, सुरेंद्र कुकरेजा, मीनाक्षी मौर्य, मनोज शर्मा ,पी एल सेठ ,अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

#dehradunnews, #uttarakhandnews, #khabarnewindia, #khabarindia ,,







