Weather News: कोहरे की आगोश में वेस्ट यूपी सड़कों पर रेंग रहे वाहन
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पूरे पश्चिम यूपी में पिछले एक सप्ताह से नम हवाओं के चलने के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह जहां हवा की रफ्तार थोड़ी कम रही वहीं घना कोहरा छाया रहा। इतना कोहरा घना था कि सड़कों पर गाडियां रेंगती रहीं और लाइट जलाकर ही चलना पड़ा। वैसे शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा। जिस तरह का मौसम दिख रहा है उससे यही लग रहा है कि 10 बजे के पहले धूप नहीं निकलेगी। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि देश में कई जगहों पर शीतलहर चल रही है,उसी का असर है कि कोहरा छाने के साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। अभी 3-4 दिन ऐसे ही मौसम रहने के आसार है।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




