देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से देहरादून महानगर के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं, देहरादून कैंट विधासभा में देहरादून नगर निगम में भाजपा से पूर्व पार्षद रही अंजू बिष्ट को पार्टी ने कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेमनगर कांवली मंडल का अध्यक्ष बनाया है, साथ ही जी. एम. एस. मंडल का अध्यक्ष सुमित पांडेय को बनाया गया हैं, अंजू बिष्ट को ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके पण्डितवाड़ी स्थित आवास में लोगों का जमावड़ा रहा और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इज़हार किया । वही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है में उसको बहुत ईमानदारी और कर्मठता से निभाऊंगी, साथ ही उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया। 


 

#dehradunnews, #uttarakhandnews ,