बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार रवीना टंडन की बेटी राशा
(बॉलीवुड डेस्क): 90 के दशक की जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वीना टंडन की बेटी राशा निर्देशक अभिषेक कपूर की आने वाली एक्शन एडवेंचर फिल्म में लीड रोल में नजर आयेंगी। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल गर्मी में शुरू होगी। अभिषेक कपूर ने इस प्रोजेक्ट में काम शुरू कर दिया है। रवीना ने तो बतौर एक्ट्रेस खूब नाम कमाया और अब उनकी बेटी राशा टंडन भी अपनी मां के लक्ष्य कदम पर चल रहीं हैं. दरअसल रवीना की बेटी राशा को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक राशा अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं. राशा महज 17 साल की हैं और वह अभी से ही बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने को तैयार हैं.
#RaveenaTandon, # Rasha,







