Republic Day: केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
मुजफ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने "गणतंत्र दिवस" के अवसर पर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर,भव्य परेड की सलामी ली तथा बहादुर पुलिस अधिकारियों व जवानों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश आज 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बना रहा है। उन्होंने मौजूद लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करना होगा। किन हालात में उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। देश की आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां पेश की गई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास की राह पर काफी लंबा सफर तय किया है। उन्होंने विशेष तौर से युवा वर्ग से आह्वान किया कि वह राष्ट्र के निर्माण में सबसे आगे आकर अपना योगदान देते रहे। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी नागरिकों का योगदान है। युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है। जिस के कंधों पर राष्ट्र निर्माण की नींव रखी जानी है।

#SanjeevBalyan, #UnionMinisterDr.SanjeevBalyan,







