सीएम धामी ने पलायन रोकने पर आधारित 'शंभो' गाने का किया विमोचन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अभिनव त्यागी के पलायन रोकने पर आधारित गाने 'शंभो' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिनव त्यागी की पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं दी।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गाने के विमोचन के माध्यम से प्रदेशवासियों को यह संदेश दिया कि पलायन रोकने के लिए सरकार लगातार कार्यरत है.
#Shambhosong, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews ,







