(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया को पहले टी20 में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए 177 रनों का लक्ष्य मिला था, इसके जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 47 रनों की पारी खेली.  हार के बाद भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने माना कि हमने 20 से 25 रन ज्यादा दिए जिसने मैच का पासा पलट कर रख दिया. कप्तान ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि, 'न्यूजीलैंड ने काफी बेहतरीन क्रिकेट खेली है. मुझे नहीं लगता कि यह विकेट 177 रनों के लिए था. हमने यकीनन खराब गेंदबाजी की, हम यदि 20 से 25 रन कम देते तो शायद मैच जीत सकते हैं.'

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से डैरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. वहीं डेवोन कॉन्वे ने 52 रन और फिन ऐलेन ने 35 रन की पारी खेली. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह,कुलदीप यादव और शिवम मावी ने 1-1 विकेट हासिल किया.  

#India vs New Zealand 1st T20, #HardikPandya, #teamindia,