सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी जल्द ही पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार !
(बॉलीवुड डेस्क): अब एक बार फिर सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी जल्द ही पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। संजय दत्त और अरशद वारसी ने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में शानदार भूमिका निभाई थी। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। दोनों को आखिरी बार 2006 में फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में थीं। अब एक बार फिर अरशद वारसी और संजय दत्त की जोड़ी नजर आने वाली है।
पोस्टर के साथ फिल्म की घोषणा करते हुए संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारा इंतजार आपके इंतजार से ज्यादा लंबा हो गया है, लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, अपने भाई अरशद वारसी के साथ एक और रोमांचक फिल्म के लिए आ रहा हूं… आपको दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता…बने रहें!… इस पोस्टर में संजय और अरशद दोनों काले और सफेद रंग की जेल की वर्दी पहने जेल में नजर आ रहे हैं। जैसे ही संजय दत्त ने घोषणा की, प्रशंसकों ने उन्हें फिर से देखने पर खुशी व्यक्त की ।
# CircuitandMunnabhai,







