सीएम धामी ने भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के आई.सी.सी. टी20 विश्व कप जीतने पर दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के आई.सी.सी. टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। शेफाली वर्मा की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये फाइनल में इंग्लैंड का सात विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही महिला टीम ने किसी भी स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वैश्विक खिताब के सूखे को खत्म किया
शाबाश टीम इंडिया!#u19womenst20worldcup के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर विश्वविजेता बनने पर भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 29, 2023
अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से आपने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।#U19T20WorldCup https://t.co/9LCBgAHtfQ
#Under-19womencricketteam, #womenT20WorldCup,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




