भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून के जी एम एस मंडल की ओर से परिचय सम्मेलन किया गया आयोजित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को गोयल भवन पटेल नगर देहरादून में भारतीय वैश्य महासंघ, देहरादून के जी एम एस मंडल की ओर से परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि इस महासंघ का उद्देश्य वैश्य समाज को जोड़कर उनको समाज तथा राष्ट्र की सेवा में लगाना है।उन्होंने बताया कि वैश्य महासंघ प्रतिवर्ष चार कार्यक्रम होली मिलन समारोह, महालक्ष्मी की आरती, तीज समारोह तथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करता है। गोयल ने बताया कि महासंघ की ओर से समाज के गरीब तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।

जी एम एस मंडल देहरादून के महासचिव शिखर कुचछल ने बताया कि हमने विगत 6 माह में वृक्षारोपण, प्राइमरी स्कूलों के गरीब बच्चों को स्टेशनरी वितरण तथा जरूरतमंदों को दवाईयां तथा कंबल आदि वितरित किए हैं, कोषाध्यक्ष अभिनव गोयल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जी एम एस मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सह सचिव संजय गर्ग ने किया.

इस अवसर पर भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल, महिला महानगर अध्यक्ष रमा गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल एम एस मंडल के संरक्षक पंकज जैन, पवन कुमार गुप्ता, डॉ मुकेश गोयल, मनीष तायल,ऑडिटर जितेंद्र सिंघल,महिला सह सचिव ममता गर्ग, महिला उपाध्यक्ष वंदना गोयल, वंदना अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, आनंद मोहन कंसल, आकाश गोयल, राजेंद्र प्रसाद, पंकज कंसल आदि वैश्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

# GMS Mandal of Indian Vaish Federation Dehradun,







