Stardust award 2022: बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने की शिरकत, रवीना और रेखा की सेल्फी वायरल
(बॉलीवुड डेस्क) : स्टारडस्ट अवॉर्ड 2022 में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान दिग्गज एक्ट्रेस रेखा से लेकर रवीना टंडन ने भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा, रेखा ने इस अवार्ड फंक्शन में अपनी सिग्रनेचर कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। इस अवॉर्ड फंक्शन में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और ग्रे कलर का आउटफिट पहना था। इवेंट में रवीना को उनके नेटफ्लिक्स वेब शो 'अरण्यक' के लिए सम्मानित किया गया था. सिल्वर और ब्लैक गाउन में पहुंची रवीना टंडन कमाल की खूबसूरत लग रही थीं. अवॉर्ड मिलने के बाद रवीना ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं. स्टारडस्ट अवॉर्ड 2022 में वह रेखा से भी मिली थीं और दोनों ने साथ में सेल्फी ली.
यहां दोनों एक्ट्रेस ने साथ में पाउट करते हुए एक सेल्फी भी क्लिक की थी जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. रवीना और रेखा की इस सेल्फी पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. दोनों एक्ट्रेस साथ में बहनें जैसी दिख रही हैं.
#stardustaward2022, #selfieofRaveenaandRekha ,







