देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आम बजट-2023 पेश किया. वित्त मंत्री ने साल 2023 के बजट में किसानों का खास ध्यान रखा है और किसानों की कमाई में इजाफा करने के लिए कई कदम उठाए हैं. किसान समृद्धि योजना के बाद इस साल सरकार ने कई अन्य योजनाएं चालू करने की घोषणा की है. सरकार ने पशुपालकों और मछलीपालन करने वाले किसानों के लिए भी कई कदम उठाए हैं. 

किसानों को इस बार के बजट में कई तोहफे केंद्र सरकार की ओर से दिए गए हैं. निर्मला सीतारमण की ओर से ऐलान किया गया है कि किसानों के लिए ड‍िज‍िटल ट्रेन‍िंग की शुरुआत की जाएगी. वित्त मंत्री ने बताया कि मोटे अनाज को बढ़ाना देने के लिए श्री अन्न योजना की शुरुआत की गई है. साथ ही कृषि क्षेत्र के लिए स्टोर क्षमता बढ़ाएंगे. वहीं भारतीय मिलेट्स संस्थान का गठन होगा.

मुफ्त अनाज की घोषणा 
वित्त मंत्री के जरिए अगले एक साल के लिए मुफ्त अनाज की घोषणा की गई है. बजट 2023 में वित्त मंत्री की ओर से किसानों को कई तोहफे दिए गए हैं. वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि सभी अंत्योदय और प्राथमिकता परिवारों को एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का पूरा खर्च केंद्र सरकार के जरिए वहन किया जा रहा है.

कृषि क्षेत्र
वित्त मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र के लिए ओपन-सोर्स डिजिटल पब्लिक इंफ्रा, कृषि इनपुट, ऋण, बीमा, फसल सुरक्षा, कृषि त्वरक कोष, कृषि स्टार्टअप फोकस क्षेत्र के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा. हमारी 65% से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और लगभग 45% आबादी कृषि पर निर्भर है. कपास को पुश देने से कपड़ा क्षेत्र को और बल मिलेगा. खाद्य सुरक्षा, कृषि क्षेत्र के लिए निर्यात के विस्तार के अवसर चालू खाता घाटे का समर्थन करेंगे.

सहकारी समितियां
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि डेयरी, मत्स्य पालन आदि में मदद के लिए भंडारण क्षमता निर्माण और सहकारी समितियों का गठन होगा. जनता पर स्पष्ट ध्यान है और उनकी आय में वृद्धि हुई है. इसका सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और समावेशी विकास सुनिश्चित होगा.

साल 2023 के कृषि बजट में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए काफी कुछ खास रहा. पढिए विस्तार से....

  • कृषि स्टार्टअप के लिए सरकार 'डिजिटल एक्सीलेटर फंड' बनाएगी, जिसे कृषि निधि के नाम से जाना जाएगा.
  • मछली पालन के लिए सब-स्कीम के तहत  6,000 करोड़ की राशि का आंबटन हुआ है.
  • कृषि क्रेडिट को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ तक कर दिया जाएगा. 
  • निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए श्री अन्न योजना की शुरुआत करने जा रही है. 
  • बागवानी उत्पादन बढ़ाने के लिए 2,200 करोड़ की राशि का आंबटन किया गया है.
  • खेती में डिजिटल बुनियादी ढांचा बढ़ावा दिया जाएगा. खेती में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल को तवज्जो दी जाएगी.  

भारत बनेगा ग्लोबल हब फॉर मिलेट

  • न्यूट्रिशन, फूड सिक्योरिटी और किसानों के योजना के लिए मिलेट्स प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं.
  • श्रीअन्ना राड़ी, श्रीअन्ना बाजरा, श्रीअन्ना रामदाना, कुंगनी, कुट्टू इन सबके के हेल्थ के बहुत फायदे हैं.
  • मिलेट्स में किसानों को काफी योगदान है.
  • श्रीअन्ना का हब बनाने के लिए कोशिश की जा रही है.
  • श्रीअन्ना का उत्पादन के लिए हैदराबाद के रिसर्च इंस्टीट्यूट से काफी मदद मिल रही है.

सहकार से समृद्धि

  • सहकार से समृद्धि, किसानों के लिए ये प्रोग्राम चलाया जाएगा.
  • इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा.
  • इससे किसानों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी.
  • पशुपालन, मछीपालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी.
  • मल्टीपर्पज कोरपोरेट सोसायटी को बढ़ावा दिया जाएगा.
  • फिशरीज के लिए भी कोरपोरेट सोसायटी बढ़ाई जाएंगे.

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

  • अगले तीन साल में 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
  • 10 हजार बायो इनपुट रिसर्च सेंटर स्थापित होंगे.
  • इसके लिए माइक्रो फर्टिलाइजर पर जोर दिया जाएगा.
  • मिस्ट्री (मैन ग्रोन प्लांटेशन) पर जोर दिया जाएगा.

#Budget2023, #AgricultureBudget2023, #UnionBudget2023,