Union Budget 2023: टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, ये सामान बजट के बाद हो जाएंगे सस्ते
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार पांचवी बार देश का आम बजट पेश किया. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है. इसके बाद अगले साल सरकार की तरफ से अंतरिम बजट पेश किया जाएगा. क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं. इसमें मिडिल क्लास, वरिष्ठ नागरिक और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है. अब सात लाख तक सलाना आय पर कोई टैक्स देना नहीं होगा. जो अब तक 5 लाख रुपये था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है. नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स छूट की सीमा को 7 लाख रुपये कर दिया गया है.
टैक्स स्लैब कम हो गए
इनका असर यह होगा कि कुछ चीजें महंगी हो जाएंगी और कुछ सस्ती हो जाएंगी. आएइ जानते हैं क्या सस्ता होगा और क्या महंगा? मिडिल क्लॉस की तरफ से आयकर छूट की सीमा को बढ़ाने की उम्मीद पर वित्त मंत्री ने खुशखबरी दी है. न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 7 लाख रुपये तक की आय पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा. इस रिजीम के तहत अब पहले के मुकाबले टैक्स स्लैब कम हो गए हैं.
नए टैक्स रिजिम का नया टैक्स स्लैब
नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत अब 3 लाख रुपये तक के आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. 3 से 6 लाख रुपये तक के इनकम पर 5 फीसदी टैक्स देना होगा. 6 से 9 लाख रुपये तक के आय पर 10 फीसदी, 9 से 12 लाख रुपये तक के आय पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये तक के आय पर 20 फीसदी और 15 लाख रुपये से ज्यादा आय पर 30 फीसदी इनकम टैक्स देना होगा.
मौजूदा टैक्स स्लैब
नई इनकम टैक्स रिजिम में 2.5 लाख रुपये तक के आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता है. 2.50 से 5 लाख रुपये तक के आय 5 फीसदी टैक्स लगता है जिसमें 87ए के तहत रिबेट का प्रावधान है. 5 से 7.50 लाख रुपये के आय पर 10 फीसदी, 7.50 से 10 लाख तक के आय पर 15 फीसदी, 10 से 12.50 लाख रुपये के आय पर 20 फीसदी, 12.5 से 15 लाख तक के आय पर 25 फीसदी और 15 लाख रुपये से ज्यादा के आय पर 30 फीसदी टैक्स देना होता है.

नए इनकम टैक्स रिजिम में 2.5 लाख रुपये तक के सलाना आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है लेकिन पुराने टैक्स रिजिम में 7.5 लाख रुपये तक कमाई करने वाले टैक्स देने से बच जाते हैं. ज्यादातर लोग इसी कैटगरी में आते हैं और इसलिए नए इनकम टैक्स रिजिम का चुनाव करने के लिए इंसेटिव नहीं है. इनकम टैक्स की नई व्यवस्था में भले ही टैक्स दरें कम हो लेकिन होम लोन के मूलधन या ब्याज या बचत पर टैक्स छूट के अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ नहीं मिलने के चलते टैक्सपेयर्स को नई व्यवस्था लुभा नहीं पा रही थी. 2021-22 एसेसमेंट ईयर में 5 फीसदी से भी कम टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स की नई व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया था. यही वजह है कि वित्त मंत्री ने नई इनकम टैक्स व्यवस्था को आकर्षक को बनाने के लिए टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है.
ये सामान बजट के बाद हो जाएंगे सस्ते
खिलौने
साइकिल
टीवी सस्ते होंगे
मोबाइल
इलेक्ट्रिक व्हीकल
प्रयोगशाला में बने हीरे
ये चीजें हो जाएंगी महंगी
घरों की इलेक्ट्रिक चिमनियां
गोल्ड, प्लेटिनम खरीदना
सिगरेट
चांदी के बर्तन
बजट भाषण की बड़ी बातें ...
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत 15 लाख रुपये तक की सीमा को बढ़ा कर 30 लाख रुपये किया गया है.
- मासिक आय खाता स्कीम के तहत भी मौजूदा 4.5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 9 लाख रुपये किया जा रहा है.
- महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जाएंगे जिनकी मियाद दो साल के लिए होगी और इनके तहत किसी महिला या बालिका के नाम से दो साल के लिए, दो लाख रुपये जमा करवाए जा सकेंगे.
- संस्थाओं के लिए कॉमन ID PAN होगा. MSME की जब्त की गई 95% राशि वापस की जाएगी. कोरोना महामारी में जब्त की गई राशि वापस की जाएगी.
-
ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
-
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजन 4.0 की शुरुआत की जाएगी. देश में 30 'स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर' स्थापित किए जाएंगे.
दरअसल, बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटोमोबाइल गुड्स (सामानों) पर बुनियादी सीमा शुल्क दरों को कम करने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण में कहा, "मैं कपड़ा और कृषि के अलावा अन्य सामानों पर बुनियादी सीमा शुल्क दरों की संख्या को 21 से घटाकर 13 करने का प्रस्ताव करती हूं. इसके परिणामस्वरूप- खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सहित कुछ चीजों पर बुनियादी सीमा शुल्क, उपकर और सरचार्ज में मामूली बदलाव होगा."
पुराने सरकारी वाहन स्कैप होंग
बजट 2023-24 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर से प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को सड़क से हटाने की बात कही. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसे सभी पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा, जो प्रदूषण फैला रहे हैं. इसमें 15 साल से पुराने वाहन शामिल हैं. प्रदूषण फैला रही सरकारी एंबुलेंस को भी स्क्रैप किया जाएगा.
महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत
वित्त मंत्री ने कहा,'आजादी का अमृत महोत्सव के स्मरण स्वरूप मार्च 2025 तक 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की जाएगी. इस योजना के तहत महिलाएं 2 साल के लिए निवेश कर सकेंगी. इस योजना के तहत महिला या बालिका आंशिक आर्यन विकल्प के नाम पर 2 साल के लिए 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगे. 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. इसका लाभ लेने के लिए कोई भी महिला, या लड़की खाता खुलवा सकेगी. पैसे निकालने के लिए शर्तें होंगी.'
राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.9% रहने का अनुमान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2022-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4% है। 2023-2024 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.9% रहने का अनुमान है।
रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा आवंटन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है। यह 2013-14 में दिए गए आवंटन से नौ गुना ज्यादा है। खाद्यान्न और बंदरगाहों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। 50 अतिरिक्त एयरपोर्ट, हेलिपैड, वाटर एयरोड्रोम का नवीनीकरण किया जाएगा ताकि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा सकता है।
#Budget2023, #AgricultureBudget2023, #UnionBudget2023, #AutoBudget2023:,,







