राजस्थान मे बढ़ रहे जुल्म को रोकने मे सरकार एव प्रशासन नाकामयाब: ठाकुर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के लेबर सेल प्रदेस अध्यक्ष गोविन्द ठाकुर ने सरकार एव प्रशासन पर आक्रोश दिखाते हुए कहा कि आज पूरे भारत वर्ष मे राजस्थान क्राइम के मामले मे नंबर वन पर चल रहा है, राजस्थान मे कहो बच्चियों के साथ बलात्कार तो कहीं सरेआम खून खराबा, कहीं बंदूक दिखा कर बलात्कार तो कहीं पेपर लीक जेसे मामले, बात करे सरकार की तो राजस्थान की सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठे है अपनी अपनी सियासी गद्दी बचाने मे लगे है भारत जोड़ों जेसे यात्रा करने की बजाय राजस्थान सरकार को आम जनता की परेशानियों को सुनना चाहिए और उनका हल करने चाहिए, उसी प्रकार राजस्थान की प्रशासन सिर्फ सुर्खियों मे आने की होड़ मे लगी हुई है अपराधियों मे डर कम और आम जनता मे ज्यादा है आज राजस्थान के जयपुर जिले मे सबसे ज्यादा क्राइम हो रहे हैं जिसे प्रशासन रोकने मे असमर्थ है रालोजपा प्रदेस अध्यक्ष लेबर सेल गोविन्द ठाकुर ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को छोर कर राजस्थान के आम जनता को तकलीफ दूर करने का कार्य करे एव राज्य सरकार होने के बावजूद आज राजस्थान मे कई स्थान पर सड़क नहीं बने खड्डे पानी की समस्या को लेकर आम जनता परेशान है राज्य सरकार को आम जनता की परेशानियां दूर करने के लिए सभी विधायक एव पार्षद को निर्देश जारी करने चाहिए सभा बुला कर आम जनता की फ़रियाद सुननी चाहिए और उन्हें सही करना चाहिए उसी प्रकार प्रशासन को भी हर थाना अधिकार को निर्देश जारी करना चाहिए कि हर चोकी थाने पर जनता के लिए सभा रखनी चाइये जिससे गली मुहल्ले के लोग प्रशासन के साथ जुड़े और अपराध कन्ट्रोल करने मे पुलिस सक्षम हो सके
#Govind Thakur,







