(स्पोर्ट्स डेस्क): 22 जनवरी को भुवनेश्वर में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को क्रॉस ओवर मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया. यह भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला था. इस हार के बाद टीम इंडिया हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. इससे पहले निर्धारित समय में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं. लेकिन पेनल्टी शूटआउट में भारत लोअर रैंक की टीम न्यूजीलैंड से पीछे रह गया. हॉकी रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद भारतीय टीम का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी शर्मनाक रहा. यह वजह रही कि पहले हाफ में भारत ने 2-0 की बढ़त लेने के बाद न्यूजीलैंड को मैच में वापसी करने का मौका दिया. आइए आपको उन पांच कारणों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली. इस प्रकार, विश्व कप हॉकी जीतने का भारतीय टीम के साथ करोड़ों भारतीयों का सपना भी चूर हो गया। 

#HockeyWorldCup2023, ,