KL Rahul Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ आज बंधेंगे शादी के बंधन में
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय क्रिकेट खिलाडी केएल राहुल बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ आज शादी के बंधन में बंध जायेंगे. केएल राहुल और अथिया ने शादी को लेकर कोई डिटेल्स सामने नहीं रखी हैं लेकिन यह पता चल गया है कि 'दुल्हन के पापा' के खंडाला वाले फार्महाउस में, आज यानी 23 जनवरी, 2023 को ये कपल सात फेरे लेने वाला है. कई सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार यह कपल शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक आज होने वाली इस शादी में बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटीज की मौजूदगी नहीं होगी। इस शादी में सिर्फ 100 लोग ही शामिल होंगे और इसमें दोनों पक्षों के परिवार के लोगों के अलावा किसी को नहीं बुलाया गया है।
#KLRahulAthiyaShettyWedding,







