(स्पोर्ट्स डेस्क): न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारतीय ओपनर्स न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. कप्तान रोहित शर्मा और युवा ओपनर शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शतक ठोके. रोहित शर्मा 85 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने इस पारी में 6 छक्के और 9 चौके लगाए. वहीं शुभमन गिल ने 78 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली. उन्होंने पारी में 13 चौके और 5 छक्के लगाए. रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की पार्टनरशिप की. 

टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 30वां शतक ठोक दिया है. रोहित शर्मा ने इस दौरान 6 छक्के और 9 चौके लगाए,  बता दें कि रोहित ने वनडे में 3 साल बाद शतक ठोका है. आखिरी बार रोहित ने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलोर में शतक ठोका था. बता दें कि रोहित का वनडे में यह 30वां शतक हैं. 

#INDvsNZ3rdODI, #ShubmanGill, # IND Vs NZ, #RohitSharma ,