(बॉलीवुड डेस्क): अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला में स्थित फार्महाउस पर सात फेरे लिए। दोनों ने सभी रीती रिवाजों से साथ फेरे लिए। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर की, जिसमें ये दोनों बहुत सुंदर दिखाई दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी ने अपने बेटी की शादी की पुष्टि करते हुए कहा, 'आधिकारिक तौर पर शादी हो चुकी है और मैं अब ससुर बन गया हूं।'

#RahulAthiyaWedding, #KLRahul AthiyaShettyWedding,