खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में फिर से उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है जिससे सियासत गर्मा गई है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दावा कर रही है कि हमने इतने लोग मार गिराए, लेकिन प्रमाण कुछ नहीं  केवल झूठ के पुलिंदे पर यह राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसकी जानकारी ना संसद में पेश की ना जनता से साझा की। उनके इस बयान के बाद बीजेपी उन पर लगातार सवाल खड़ा कर रही है।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तानी परस्ती का है।  कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस न करें। 

#surgicalstrike, #DigvijaySingh, ,