(स्पोर्ट्स न्यूज़): मंगलवार को इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में तीसरा वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 3-0 से जीतने में सफल रही. भले ही गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नहीं नवाजा गया लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने फैन्स का दिल जीत लिया. रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलने उतरी टीम इंडिया ने मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बनाए. इसके बाद कीवी टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई.  

भारत ने पहले खेलते हुए 385 रन का स्कोर खड़ा किया था, रोहित औऱ गिल ने पहले विकेट के लिए 212 रन जोड़े थे. जो 2019 वर्ल्ड कप के बाद से भारत की ओर से वनडे में पहले विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. बता दें कि न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे ने 138 रन बनाए जिसके दम पर कीवी टीम किसी तरह से 295 रन पर पहुंचने में सफल रही. भारत की ओर से शार्दुल और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लेकर मैच में भारत को जीत दिला दी. 

सीरीज जीत के साथ ही टीम इंडिया अब आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है.

#IndiaonTOPofICCODIRankings, #IND vs NZ,