कैंट विधायक सविता कपूर ने भाजपा जीएमएस मंडल और प्रेमनगर कांवली मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कैंट विधायक सविता कपूर ने भारतीय जनता पार्टी जी एम एस मंडल और प्रेम नगर कांवली मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया दोनों मंडलों का कार्यकरणी स्वागत समारोह का आयोजन कैंट विधानसभा के कार्यालय इंदिरा नगर में रखा गया जिसमें कार्यक्रम का संचालन करते हुए जीएमएस मंडल के अध्यक्ष सुमित पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया और सभी से कहा हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों जन-जन तक हमने पहुंचाना है स्वर्गीय हरबंस कपूर ने जो संगठन के बारे में हमको कार्य करने का जज्बा दिया है उसको आगे बढ़ाते हुए हम लोग कैंट विधानसभा को हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रखेंगे।

इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर ने सभी को बधाई दी और सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की भारतीय जनता मैं आप लोगों को जो भी पद मिले हैं उसका आप निष्ठावान व ईमानदारी से निर्वाह करेंगे और पार्टी के जो भी कार्यक्रम दिशा निर्देश आते हैं उसको आप लोग भली-भांति निभाएंगे ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने शिर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए अपने संबोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमे दी है हम उसको और अपनी पूरी टीम के साथ सभी को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य करेंगे।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, जीएमएस मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री विजय गुप्ता, अजय सिंह, एके महाजन, मंत्री मुक्ता वर्मा, सुदर्शना बिष्ट, गोल्डी दुग्गल, मीडिया प्रभारी विकास बेनीवाल, प्रेम नगर कावली मंडल से महामंत्री विनोद रावत, संजय अरोड़ा, मंडल के उपाध्यक्ष राहुल चौहान, के रामबाबू ,सोनू कुमार, रीमा देवी, अतुल बिष्ट, खिलाफ सिंह बिष्ट, आलोक आहूजा, बरखा कालरा, ,लीला राणा, आशीष रघुवंशी, पार्षद अंकित अग्रवाल, संजय सिंघल, सुमन सिंह, बिना उनियाल, सूरज बिष्ट आदि मौजूद रहें।
#dehradunnews, #uttarakhandnews, #Cantt MLA Savita Kapoor,






