IND vs AUS: नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को किया तहस-नहस
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को तहस-नहस कर दिया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को भारतीय गेंदबाज़ों ने 177 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद अपनी पहली पारी के लिए उतरी टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बोर्ड पर लगाकर दिन खत्म किया. इसमें केएल राहुल ने 71 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान रोहित शर्मा 56 और आर अश्विन 0 रन पर नाबाद लौटे.
टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी कातिलाना लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से कहर मचाते हुए नागपुर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को तहस-नहस कर दिया है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करते ही अपना जलवा दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में 5 विकेट्स चटका दिए. पहले दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा. टीम ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए कंगारू टीम को 177 रनों पर ऑलआउट दिया. इसमें भारतीय स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 22 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और मर्फी को चलता किया. इसके अलावा आर अश्विन ने 15.5 ओवर में 42 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट चटकाया.
#IND vs AUS, #India vs Australia 2023, #teamindia, #India vs Australia 1st Test,







