(स्पोर्ट्स डेस्क) : नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाया, दूसरे दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स बनाए. रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 171 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. फिर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़ भारत को बेहद मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया. अक्षर और जडेजा के बीच आठवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 321 रन है. स्टम्प्स के समय रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन पर नाबाद लौटे.  इससे भारत के पास 144 रन की बढ़त हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का यह पहला टेस्ट शतक है  वहीं टेस्ट करियर में रोहित का ये 9वां शतक है,जिसमे वेस्टइंडीज के खिलाफ - 2, श्रीलंका के खिलाफ -1, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ - 3, इंग्लैंड के खिलाफ - 2 शतक शामिल हैं. 

#India vs Australia 1st Test Day 2, #IND vs AUS, #Rohit Sharma First Test Century vs Australia,