भाकियू की महापंचायत में राकेश टिकैत केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । भारतीय किसान यूनियन की मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित किसान महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आह्वान पर महापंचायत में सैंकड़ों ट्रैक्टरो द्वारा भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और महापंचायत को अपना समर्थन दिया, जीआईसी मैदान में पिछले 14 दिनों से किसानों का धरना चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपनी बदी से बाज नहीं आएगी तो मजबूरन किसानों को बड़ा फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव के दौरान किसानों को बिजली फ्री देने का वायदा किया गया था मगर अब वही प्रदेश मुखिया किसानों का शोषण करने पर तुले हुए हैं और सभी किसानों की ट्यूबेल पर मीटर लगाकर उनसे वसूली करने के लिए जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश मुखिया शायद यह भूल गए हैं कि वह केवल इस कुर्सी पर 5 साल के लिए चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सीधे-सीधे किसानों की बात प्रदेश मुख्य के समझ में नहीं आ रही है तो फिर सत्ता से इस तरह गायब हो जाएंगे जैसे कि गधे के सिर से सींग गायब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पर देश भर में किसानों द्वारा दिन रात मेहनत कर फसल को तैयार किया जाता है मगर प्रदेश सरकार द्वारा छोड़े गए आवारा पशुओं के कारण सभी किसानों की मेहनत जाया हो रही है क्योंकि आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसल को बर्बाद किया जा रहा है। वही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया कि अब 20 मार्च को दिल्ली कूच किया जाएगा। यहां के किसानों की समस्याओं का हल हो गया है अब दिल्ली की बारी है।
#Rakesh Tikait, #Bhakiyu mahapanchayat,







