Global Investors Submit 2033: पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ का किया उद्घाटन
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों को पूरे देश विशेषकर उत्तर प्रदेश में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुये कहा कि भारत के उज्जवल भविष्य में पूरी दुनिया के उज्जवल भविष्य की गारंटी निहित है। यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये पीएम मोदी ने शुक्रवार को यहां कहा कि आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं। आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है। बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बन चुका है। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश के प्रति मेरा एक विशेष स्नेह है और यूपी के लोगों के प्रति मेरी एक विशेष जिम्मेदारी भी है। मैं आप सभी निवेशकों का यूपी में स्वागत करता हूं, यहां आने के लिए धन्यवाद करता हूं। उत्तर प्रदेश की धरती अपनी सांस्कृतिक वैभव, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है और यहां का सांसद होने के नाते मुझे इस पर गर्व है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में 'उद्योग' और 'निवेश' के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है. यहां आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन को देश के विकास में सहायक बताते हुए शाह ने यह भी कहा कि इस सम्मेलन ने भारत के वैश्विक उत्पादन केंद्र बनने के लक्ष्य की पूर्ति में एक बड़ी छलांग लगायी है. केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर को प्रमुखता से पेश करते हुए निवेशकों से निवेश के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में उत्तरप्रदेश का आठ प्रतिशत योगदान है, इसलिए निवेशक दिल खोलकर यहां निवेश के लिए आगे आयें, राज्य सरकार उन्हें हर स्तर पर सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करेगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपने नाम पर खरा उतरा है. ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ के उद्घाटन सत्र में अपनी बात रखते हुए लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि नेतृत्व बदल जाने से परिदृश्य कैसे बदल जाता है, देश और उत्तर प्रदेश इसके उदाहरण हैं.
#Global Investors Submit 2033 in UP, #pmmodi, #upnews, #upcm, #cmyogi, #amitshah,







