(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और 223 रन की बढ़त हासिल की। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के अलावा एक स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी निभाई और टीम इंडिया को 400 रनों तक ले गए. अक्षर पटेल ने शानदार अंदाज में बैटिंग करते हुए 174 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे. रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने 70 रन भी बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे. वहीं, भारतीय टीम ने पहली पारी में 400 रन बनाए और 223 रनों की बढ़त हासिल कर ली. 

दूसरी पारी में सात रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा है। उस्मान ख्वाजा इस पारी में भी फेल रहे हैं। पहली पारी में उन्होंने एक रन बनाए थे और इस पारी में पांच रन बनाकर आउट हुए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। 

#India vs Australia Test Series, #IND vs AUS,