41 लाख से होगा कांवली में सीवर लाइन का समाधान : सविता कपूर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 42 कांवली में कमलेश्वर महादेव मंदिर के समीप सीवर लाइन कार्य का उद्दघाटन किया। विधायक सविता कपूर ने बताया कि कांवली क्षेत्र में ही व्योमप्रस्थ मैं भी इस योजना के अंतर्गत सीवर लाइन का कार्य किया जाना प्रस्तावित है लगभग लगभग 41 लाख की लागत से वर्षों से चली आ रही मांग का आज शिलान्यास किया जा रहा है। पूरी विधानसभा मैं देखे तो अधिकांश क्षेत्र सीवर लाइन से जुड़ चुके हैं और जो गलियां किन्हीं कारणवश रह गई है उनको जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अपर सहायक अभियंता विनोद पांडेय, सहायक अभियंता विश्वकर्मा , संजय रौतेला, दयाल बिष्ट, सचिन शर्मा, नितिन शर्मा, शिव लाल , शशांक शर्मा, अनुराग सक्सेना आदि मौजूद रहें।
#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmuttarakhand, #dehradunnews, #uttarakhandnews ,







