मुजफ्फरनगर में पिछले दस दिनों से शहर चल रहे किसानों के धरने को मिल रहा समर्थन
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पिछले दस दिनों से शहर चल रहे किसानों के धरने को नई धार देने के लिए भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा विभिन्न रणनीतियां बनाकर कार्य किया जा रहा है। जनपद भर के विभिन्न दल, राजनैतिक पार्टी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा समर्थन देने का सिलसिला प्रति दिन जारी है। सोमवार को सहरावत खाप द्वारा भारतीय किसान यूनियन के धरने को समर्थन दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक संदीप सहरावत ने कहा कि किसानों की लडाई को इंसाफ की दहलीज तक लेकर जाने का कार्य सहरावत खाप द्वारा किया जाएगा। केंद्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार द्वारा देश के नेताओं का शोषण एवं उत्पीडऩ लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की अंधी बहरी सरकार को किसानों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता खेत में काम करें या अपनी समस्याओं को लेकर घमासान। उन्होंने कहा कि यदि देश का अन्नदाता सड़कों पर उतर आएगा तो खेत में अनाज कौन उठाएगा और कैसे देश एवं प्रदेश की जनता को भोजन मिल पाएगा। अगर सरकार यह सोचती है कि अनाज के गोदाम भरे हुए हैं या फिर बाहर से मंगवाया जाएगा तो यह सरकार की भूल है क्योंकि इस प्रकार का खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चला करता। धरने को नई धार देने के लिए मंगलवार को किसानों के गढ़ सिसौली में भी एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में किसान प्रतिभाग करेंगे एवं आगामी 10 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली संयुक्त मोर्चा की महापंचायत को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 10 दिनों से शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन का धरना मांगों को लेकर चल रहा है।
#RakeshTikait,







