Gautam Adani: अडानी मुद्दे पर संसद में हो चर्चा, दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आये: राहुल गांधी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद मचे घमासान ने लगातार तीसरे दिन संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी। अडानी ग्रुप पर वित्तीय फ्रॉड के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार इस पर सदन के बहस नहीं चाहती है। राहुल ने कहा केंद्र सरकार और पीएम मोदी यह पूरी कोशिश करेंगे कि संसद में अडानी के बारे में कोई चर्चा नहीं हो। कारण सभी लोग जानते हैं.. मैं पिछले दो-तीन साल से यह मुद्दा उठा रहा हूं और मैं चाहता हूं कि संसद में इस मुद्दे पर चर्चा हो और दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि जो लाखों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ, जो हिंदुस्तान का इंफ्रास्ट्रक्च र कब्जा किया गया है.. और उद्योगपति अडानी के पीछे कौन सी शक्ति है यह भी देश को पता लगना चाहिए।
#GautamAdani, #rahulgandhi, #ParliamentBudgetSession,







