Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर में होगी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी
(बॉलीवुड डेस्क): कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी आज जैसलमेर में हो रही है. फैंस भी लंबे समय से इस जोड़े को दूल्हा-दुल्हन बने देखने के लिए बेताब हैं। फिल्मफेयर द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की रस्मों की जानकारी दी गई है. फिल्मफेयर के अनुसार, वेलकम लंच, सूर्यगढ़ के कोर्टयार्ड में होगा. वहीं हल्दी हवेली के बीच में 7 फरवरी को होगा. शादी बावड़ी में 7 फरवरी को होगी और रिसेप्शन सेलिब्रेशन लॉन में 7 फरवरी को ही होगा.
इसके अलावा मेहमानों की बात करें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में फैशन डिजाइनर मल्होत्रा, फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत के अलावा कियारा की खास दोस्त ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल के साथ सूर्यगढ़ पहुंच चुके हैं. जबकि बॉलीवुड के और भी मेहमानों की एंट्री होना बाकी है. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में काम किया था। शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद से ही दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था।
#Kiara AdvaniSidharthMalhotraWedding, #SidharthKiaraWedding,,







