(स्पोर्ट्स डेस्क): ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. बता दें कि फिंच ने साल 2022 में ही वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. फिंच वनडे और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके थे। लेकिन अब उन्होंने टी-20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने फिंच की कप्तानी में दुबई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं साल 2015 में जब कंगारू टीम ने वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था तो उस समय भी फिंच टीम का एक अहम हिस्सा थे. स्वाभाविक तौर पर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले फिंच ने अपने 12 साल लंबे करियर में सिर्फ 5 टेस्ट मैच ही खेले हैं.

फिंच ने अपने संन्यास को लेकर जारी बयान में कहा, "मुझे इस बात का एहसास है कि मैं साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाऊंगा. ऐसे में मेरा अब संन्यास लेने का यह बिल्कुल सही समय है, जिससे टीम अपनी आगे की रणनीति पर काम करते हुए किसी और खिलाड़ी को तैयार कर सके." उन्होंने आगे कहा, "मैं इस मौके पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, अपनी टीम के साथ परिवार और पत्नी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया. वहीं मैं फैंस का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हैं जिनका लगातार सपोर्ट मुझे मिलता रहा. साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2015 में वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर की सबसे शानदार यादें रहेंगी."

#AaronFinch,