देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड में धामी सरकार का नकल विरोधी कानून लागू होने पर भाजयुमों लगातार प्रदेशभर में प्रत्येक मंडलों मैं बाइक रैली का आयोजन कर रहा है | इसी क्रम में गुरुवार को देहरादून महानगर के शहीद दुर्गामल मंडल में भी बाइक रैली आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबोधित करते हुए कहां की उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नकल माफियाओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है |

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा पुष्कर सिंह धामी की सरकार के मुकाबले कुछ पुरानी सरकारों के कार्यकाल पर नजर डाली जाए तो उनमें बस हिला-हवाली नजर आती थी, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने अब तक की कार्रवाई में अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया है कि माफियाओं के दीमक का अंत तभी संभव है जब इसे जड़ से खत्म किया जाएगा। 

इधर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया, युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने भी लगातार मंडलों में बाइक रैली के दौरान मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापन कर रहे हैं,

#BJYM, #bjputtarakhand, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews ,