IND Vs AUS:तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई को लगा बड़ा झटका, पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है. इंदौर में एक मार्च से सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इस मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है, टीम के कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस की मां बीमार हैं और उनसे मिलने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया गए हैं। वह तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कमिंस को तीसरे टेस्ट से पहले रविवार को भारत वापस लौटना था, लेकिन वह कुछ समय तक परिवार के साथ रहना चाहते हैं, क्योंकि उनकी मां की तबीयत ज्यादा गंभीर है। स्टीव स्मिथ इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे।
कप्तान कमिंस के बाहर हो जाने से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकलान झेलना पड़ा सकता है. टीम पहले ही सीरीज़ में 0-2 से पीछे चल रही है. कमिंस कप्तान के साथ-साथ टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ भी हैं. ऐसे में टीम को दोहरा नुकसान होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच में इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडिमय में 1 मार्च से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को एक बाद एक कई झटके लग चुके हैं. टीम के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर पहले ही अपनी इंजरी के चलते बाकी दोनों मैचों से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं. ऐसे में तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कैसा होगा, ये देखने वाली बात होगी.
#Pat Cummins , #IND Vs AUS, #Border Gavaskar Trophy, #IND Vs AUS Indore Test,







