(बॉलीवुड डेस्क): इन दिनों बॉलीवुड में 'वेलकम 3' को लेकर गपशप चल रही है। यह फिल्म जल्द ही दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म फिरोज नाडियाडवाला की होगी। इस फिल्म में मुन्ना भाई यानी संजय दत्त, सर्किट यानी अरशद वारसी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अगर इन रिपोर्ट्स में जरा भी सच्चाई है तो यह 'हेरा फेरी 3' के बाद अक्षय कुमार की बैक टू बैक दूसरी कॉमेडी फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टाइटल पहले ”वेलकम टू द जंगल” रखा गया था। हालांकि अब चर्चा है कि मेकर्स ने इसे ”वेलकम 3” का नाम दिया है। ”वेलकम” एक हिट फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म के दोनों पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आए थे। ”वेलकम बैक” में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम को कास्ट किया गया था। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग जब अंतिम चरण में होगी तब या जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, 'वेलकम 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की निर्देशन की कमान कौन संभालेगा यह तय नहीं हुआ है। 

#Welcome 3, #Akshay Kumar, #Sanjay Dutt, #Arshad Warsi,